कानपुर, मई 5 -- कानपुर देहात। बिजली बिल राहत योजना और राजस्व वसूली में सुस्ती करना जिले के अभियंताओं पर भारी पड़ता नजर आ रहा है। खराब प्रगति के मामले में मुख्य अभियंता वाणिज्य के निर्देश पर मुख्य अभियंता वितरण ने पांच जेई व तीन एसडीओ के खिलाफ आरोप पत्र तैयार करके भेजे हैं। शासन की सख्ती और तमाम निर्देशों के बावजूद बिजली बिल राहत योजना 2025-26 में सुस्ती और राजस्व वसूली में फिसड्डी रहने पर दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता वाणिज्य ने मुख्य अभियंता वितरण को आलेख आरोप पत्र भेजने का निर्देश दिया था। इस पर मुख्य अभियंता वितरण एके सिंह की ओर से 14 बिजली अधिकारियों के खिलाफ आरोप पत्र भेजा गया है। इसमें जनपद के 8 बिजली अधिकारी है। इसमें जनपद में तैनात जेई उमाकांत, रंगलाल पाल,राम शंकर वर्मा, राजकुमार, पंकज कुशवाहा के अलावा एसडीओ लव कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.