बक्सर, मई 30 -- न्याय कंपनी ने नावानगर के उपभोक्ता को भेजा था दो लाख से अधिक का बिल अनुमंडलीय लोक शिकायत में फरियाद व सुनवाई के बाद विपत्र में सुधार डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण में सुनवाई के दौरान दो बिजली उपभोक्ताओं को राहत मिली है। बिजली कंपनी ने एक को दो लाख से अधिक और दूसरे को एक लाख से अधिक का बिल थमा दिया था। यह देखकर दोनों उपभोक्ता हैरान रह गए थे। दोनों को लोक शिकायत में फरियाद के बाद काफी राहत मिली है।

शिकायत का विवरण नावानगर प्रखंड के मनहथा गांव निवासी परिवादी श्यामलाल यादव को बिजली कंपनी ने 2 लाख 31 हजार 594 का बिल थमा दिया। बिल देख उपभोक्ता चक्कर खा गया। इसके बाद उपभोक्ता ने 18 मार्च को अनुमंडलीय लोक शिकायत में परिवाद दायर किया था। परिवाद के आलोक में नोटिस निर्गत करते हुए बिजली बिल में सुधार करने का न...