सीवान, जनवरी 7 -- सीवान। शहर समेत पूरे जिले में बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली कंपनी ने सख्त अभियान शुरू कर दिया है। विद्युत कार्यपालक अभियंता रौशन कुमार के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर ऐसे उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बकाया राशि की वसूली को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शहर के विभिन्न मोहल्लों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी कार्रवाई की जा रही है। राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति व निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपना बकाया बिजली बिल शीघ्र जमा कर दें। ताकि कनेक्शन कटने की कार्रवाई से बचा जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...