लखनऊ, जून 24 -- लखनऊ सेंट्रल जोन के यदि आपको अभी तक अपना बिजली बिल प्राप्त नहीं हुआ है, तो अब आप घर बैठे व्हाट्सऐप के जरिए इसे 24 घंटे के भीतर मंगा सकते हैं। मुख्य अभियंता रवि अग्रवाल ने बताया कि इसमें राजाजीपुरम, ऐशबाग, अपट्रॉन, ठाकुरगंज, चौक, अमीनाबाद, हुसैनगंज, रेजीडेंसी, राजभवन डिवीजन के उपभोक्ताओं को विभाग के व्हाट्सएप नंबरों 9151912454 या 9151912457 पर अपना नाम, अकाउंट आईडी और व्हाट्सऐप पर सक्रिय पंजीकृत मोबाइल नंबर लिखकर मैसेज भेजना होगा। उन्होंने कहा कि बिल उसी नंबर पर भेजा जाएगा जिस पर व्हाट्सऐप चालू होगा। इसके अलावा उपभोक्ता अपने बिजली बिल को यूपीपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट uppcl.org या UPPCL कंज्यूमर ऐप पर जाकर भी आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...