प्रयागराज, मार्च 9 -- प्रयागराज। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित 413 प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति के आदेश दिए गए हैं। समाज कल्याण विभाग के निदेशक संजीव सिंह की ओर से सभी जिला समाज कल्याण अधिकारियों को भेजे पत्र के अनुसार ऑनलाइन उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए डिवाइस और फोन प्रबंधकों को खरीदना होगा। इसके सॉफ्टवेयर पर आने वाला खर्च विभाग वहन करेगा। जिन स्कूलों में बिजली का बिल देने तक के रुपये नहीं हैं और सरकार से बच्चों की यूनिफार्म, जूता-मोजा, बैग वगैरह खरीदने के लिए सहायता नहीं मिल रही हो वहां इस आदेश से प्रबंधकों में असंतोष पनप रहा है। यही कारण है कि 31 जनवरी तक यह व्यवस्था शुरू करने के आदेश के तीन सप्ताह बाद भी स्कूलों में रजिस्टर पर ही हाजिरी दर्ज हो रही है। निदेशक ने 31 जनवरी तक ऑनलाइन उपस्थित शुरू न किए जाने...