भागलपुर, मार्च 18 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएमबीयू के बिजली बिल की जांच के लिए जिला प्रशासन की तरफ से चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी में अपर समाहर्ता अध्यक्ष हैं, जबकि विद्युत आपूर्ति अंचल भागलपुर के अधीक्षण अभियंता, टीएमबीयू अभियंता संजय कुमार व अभियंता अंजनी कुमार सदस्य हैं। इसकी अधिसूचना जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने जारी की है। कमेटी को 20 दिनों में रिपोर्ट देने को कहा है। हाईकोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...