चंदौली, अप्रैल 8 -- सकलडीहा। स्मार्ट बिजली मीटर की समस्या को लेकर उपभोक्ता परेशान है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि मोबाइल पर मैसेज आने पर बकाया जाम कर दिया जा रहा है। लेकिन कंप्यूटर में शो नही होने से उपभोक्ताओं का बिजली उपकेन्द्र का चक्कर लगाना पड़ रहा है। बकाया जमा करने के बाद भी मैसेज बढ़कर आने से उपभोक्ताओं ने समस्या का निदान कराये जाने की मांग किया है। सकलडीहा कस्बा के विमलेश खरवार का बीते 19 मार्च को बिजली का बकाया 33 सौ जमा करने के बाद भी कंप्यूटर पर शो नही कर रहा है। पुन: बकाया का मैसेज मोबाइल पर आने से उपकेन्द्र का चक्कर काट रहे है। वही पिंकी देवी ने बताया कि बीते एक सप्ताह पूर्व 14 हजार बकाया जमा किया। दो दिन बाद पुन: 26 सौ का बकाया दिखा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.