बागपत, अक्टूबर 2 -- बिजली बिल जमा नहीं करने वाले बकायेदारों के खिलाफ पावर कारपोरेशन ने सख्त अभियान शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से 10 हजार से अधिक बकायेदारों को नोटिस जारी किए गए हैं। उन्हें एक सप्ताह के भीतर बकाया बिल जमा करने की चेतावनी दी गई है। निर्धारित अवधि में भुगतान नहीं करने पर बिजली कनेक्शन विच्छेद किए जाएंगे। अधीक्षण अभियंता जगदीश चंद्र यादव ने अधिकारियों के साथ बैठक कर राजस्व वसूली की समीक्षा की। यह भी पढ़ें- बिजली बकायेदारों पर पावर कारपोरेशन का शिकंजाबकायेदारों की सूची और कार्रवाई उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बकायेदारों से बिल की वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि लंबे समय से बिजली बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। विभागीय अधिकारियों के अनुसार बड़ी संख...