मधेपुरा, मार्च 26 -- पुरैनी, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र में स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं के घर पहुंच कर बिजली विभाग के टीम ने पूर्व का बकाया बिजली बिल जमा करने की अपील की है। इस दौरान टीम द्वारा जानकारी दिया गया कि भविष्य में किसी तरह की परेशानी से बचने के लिए राशि को नजदीकी बिजली विभाग के कार्यालय में अवश्य जमा कर दें। बिजली विभाग के एसडीओ विजय कुमार ने बताया कि आगे गर्मी के मौसम को लेकर इस तरह का अभियान चलाया जा रहा है ताकि समय के साथ पूर्व के बकाया राशि जमा कर दें। अत्यधिक बकाया बिल होने पर उपर से हीं स्मार्ट मीटर की तकनीकी में समस्या उत्पन्न हो सकती है। उन्होंने बताया है कि विभाग द्वारा पुराने नियम में भी बदलाव करने जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...