छपरा, मार्च 30 -- छपरा, नगर प्रतिनिधि। बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभाग ने एक सराहनीय पहल की है। मंगलवार को महावीर जयंती के अवकाश के बावजूद बिजली विभाग के काउंटर खुले रहेंगे, ताकि उपभोक्ता बिना किसी असुविधा के अपना बिल जमा कर सकें। इस संबंध में एसडीओ धीरज सती ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्व संग्रह को सुचारु बनाए रखने और उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।उन्होंने कहा कि विभाग उपभोक्ता हितों की सुरक्षा को सर्वोपरि मानता है, इसी वजह से छुट्टी के दिन भी काउंटर चालू रखने का फैसला किया गया है। इससे उन लोगों को विशेष सुविधा मिलेगी, जो कार्यदिवसों में समय के अभाव में बिल जमा नहीं कर पाते हैं।एसडीओ ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय पर अपना बिजली बिल अवश्य जमा करें, ताकि किसी प्रकार की परेशान...