बलरामपुर, मई 13 -- श्रीदतगंज। क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को बिल जमा करने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है, जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें करीब पांच किलोमीटर दूर जिगना गांव जाना पड़ता है, जबकि महदेइया क्षेत्र के लोगों को लगभग दस किलोमीटर दूर स्थित कार्यालय तक जाना पड़ता है। इस समस्या को लेकर उपभोक्ताओं ने ऊर्जा मंत्री से मांग की है कि श्रीदतगज या महदेइया बाजार में बिजली विभाग का कार्यालय खोले जाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- कटे कनेक्शन पर बिजली विभाग ने भेजा हजारों का बिल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...