गोरखपुर, जून 18 -- सहजनवा। नगर पंचायत निवासी मैनुद्दीन ने संविदा पर तैनात लाइनमैन पर बकाया बिजली बिल जमा कराने के नाम पर 50 हजार रुपया हड़प कर फरार होने का आरोप लगाया है। सहजनवा नगर पंचायत के वार्ड 4 केशोपुर निवासी मैनुद्दीन ने तहरीर में बताया दो वर्ष पूर्व 1.70 लाख रुपया बिजली का बिल बकाया था। संविदा लाइनमैन ने 50 हजार रुपया रुपये में बकाया बिल खत्म कराने का वादा किया। उसके बहकावे में आकर 50 हजार रूपये दे दिया, लेकिन बकाया बिजली बिल जमा नहीं हुआ। रकम मांगने पर गाली गलौज व मारपीट पर अमादा हो गया। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...