शाहजहांपुर, फरवरी 20 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। जनपद के अटसलिया, रोजा और जमौर औद्योगिक क्षेत्रों में संचालित 400 से अधिक फैक्ट्रियों पर बिजली बिल में फ्यूल सरचार्ज की 10 प्रतिशत बढ़ोतरी का सीधा असर पड़ेगा। बिजली निगम द्वारा लागू की गई इस वृद्धि के बाद कई औद्योगिक इकाइयों के मासिक बिल में उल्लेखनीय इजाफा होने की संभावना है। उद्योग संचालकों के अनुसार कुछ इकाइयों का बिल 20 हजार रुपये से लेकर चार लाख रुपये तक अधिक आ सकता है। जानकारी के अनुसार फ्यूल सरचार्ज पांच किलोवॉट से अधिक भार वाले विद्युत कनेक्शनों पर लागू होता है। पहले इसमें क्रमशः एक और दो प्रतिशत की वृद्धि की गई थी, जबकि इस बार इसे बढ़ाकर 10 प्रतिशत कर दिया गया है। यह चार्ज परिवर्तनीय श्रेणी में आता है और ऊर्जा उत्पादन लागत के आधार पर तय किया जाता है। औद्योगिक क्षेत्रों में छोटे, मध्यम...