बुलंदशहर, फरवरी 23 -- बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिलों से राहत दिलाने के लिए शुरू की गई एकमुश्त समाधान योजना बुलंदशहर समेत पूरे पश्चिमांचल में वरदान साबित हो रही है। पावर कॉरपोशन ने इस योजना के तहत जिले से अब तक 91 करोड़ रुपये का राजस्व वसूल लिया है। योजना की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब तक 6.37 लाख से अधिक उपभोक्ता अपना पंजीकरण कराकर करोड़ों रुपये की छूट पा चुके हैं। सरचार्ज में 100 प्रतिशत माफी, चोरी के मामलों में भी बड़ी राहत विद्युत विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस योजना का सबसे आकर्षक सरचार्ज (ब्याज) में मिलने वाली 100 प्रतिशत की छूट है। इसके अलावा उपभोक्ताओं को मूलधन बकाया में भी अधिकतम 15 प्रतिशत तक की राहत दी जा रही है। विभाग ने उन लोगों को भी मुख्यधारा में जोड़ने का प्रयास किया है जिन पर बिजली चोरी के मामले दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.