आरा, मई 15 -- * महा अभियान : Rs.78,000 की सब्सिडी और 300 यूनिट फ्री बिजली का मिला मंत्र ​* सांस्कृतिक संवाद : ढोलक की थाप पर कलाकारों ने समझाया सौर ऊर्जा का गणित ​* ऑन द स्पॉट हेल्प : बिजली विभाग ने प्रखंड मुख्यालय में लगाया जागरूकता कैंप ​जगदीशपुर, निज संवाददाता बढ़ते बिजली बिल के बोझ से दबे उपभोक्ताओं के लिए प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना बड़ी राहत बनकर आई है। शुक्रवार को जगदीशपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में बिजली विभाग की ओर से आयोजित भव्य जागरूकता कार्यक्रम में ग्रामीण लोक सेवा के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए सौर ऊर्जा की क्रांति का शंखनाद किया।

जागरूकता शिविर का आयोजन इस जागरूकता शिविर में कलाकारों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर बिजली बिल की टेंशन छोड़ो, सूरज से नाता जोड़ो जैसे नारों और गीतों से समां बांध दिया। नाटक के माध्यम स...