रांची, जून 7 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुचारु बनाने के लिए उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को बिजली बिल में गड़बड़ी से संबंधित शिकायतों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि आम उपभोक्ताओं को गलत बिलिंग, अत्यधिक बिल राशि और मीटर संबंधी समस्याओं के कारण अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। अबुआ पोर्टल, जनता दरबार तथा अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा कर उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जिले के सभी सरकारी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य संस्थानों तथा अन्य महत्वपूर्ण सार्वजनिक भवनों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करना उन्होंने कहा क...