महाराजगंज, जून 13 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बिजली बिलों पर प्रस्तावित 10 प्रतिशत ईंधन अधिभार के विरोध में व्यापारियों ने मोर्चा खोल दिया है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष फूलचंद अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत नियामक आयोग को सात सूत्रीय मांग पत्र अधीक्षक अभियंता विद्युत विभाग यशपाल सिंह को सौंप कर बढ़ी हुई दरों को तत्काल वापस लेने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि अतिरिक्त अधिभार से महंगाई बढ़ेगी और उद्योग, व्यापार व आम उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ और बढ़ जाएगा। यह भी पढ़ें- बिजली बिलों पर 10 फीसदी ईंधन अधिभार का व्यापारियों ने किया विरोधव्यापारियों की मांग जिलाध्यक्ष फूलचंद अग्रवाल ने कहा कि जून माह से बिजली बिलों पर 10 प्रतिशत ईंधन अधिभार लगाने की घोषणा की गई है, जबकि इसके लिए नियामक...