रुद्रपुर, मार्च 17 -- रुद्रपुर, संवाददाता। व्यापारियों के बिजली बिलों में वर्ष 2023 व 2024 का पुराना बकाया जोड़कर भेजे जाने के मामले में व्यापार मंडल ने नाराजगी व्यक्त की है। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने इस संबंध में ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता राजीव चक्रवर्ती से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया। संजय जुनेजा ने कहा कि ऊर्जा निगम प्रत्येक वर्ष मार्च में अपनी क्लोजिंग प्रक्रिया पूरी करता है। ऐसे में 3 से 4 वर्ष पुराने बकाया को वर्तमान बिलों में जोड़ना समझ से परे है। उन्होंने इसे व्यापारियों के आर्थिक व मानसिक उत्पीड़न से जोड़ते हुए अनुचित बताया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जारी किए जा रहे बिजली बिलों में पुराने बकाया का स्पष्ट विवरण भी अंकित नहीं किया गया है। व्यापारियों का आरोप है कि इस प्रकार की प्रक्रिया से अनावश्यक दबाव बनाया ...