बदायूं, जून 13 -- उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने बिजली बिलों पर 10 प्रतिशत ईंधन अधिभार लगाए जाने के प्रस्ताव का विरोध करते हुए विद्युत निगम के चेयरमैन को संबोधित ज्ञापन सौंपा। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यह निर्णय उद्योग, व्यापार और आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालेगा। ज्ञापन में बताया गया कि औद्योगिक एवं घरेलू उपभोक्ताओं से पहले ही विभिन्न मदों में शुल्क वसूला जा रहा है। इसके बावजूद अतिरिक्त 10 प्रतिशत ईंधन अधिभार लगाना उचित नहीं है। व्यापार मंडल का कहना है कि विद्युत दरों का पुनर्निर्धारण नियामक आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया जाता है, ऐसे में बीच सत्र में अतिरिक्त भार डालना नियमों की भावना के विपरीत है। यह भी पढ़ें- विद्युत अधिभार के खिलाफ व्यापरियों में गुस्सा पदाधिकारियों ने आशंका जताई कि बिजली दरों में वृद्...