फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 13 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को बिजली बिलों में लगाए गए 10 प्रतिशत ईंधन अधिभार का विरोध जताते हुए राज्य विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन को संबोधित ज्ञापन अधीक्षण अभियंता को सौंपा। व्यापारियों ने अधिभार वृद्धि को जनविरोधी बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की। जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि पहले से ही बढ़ती महंगाई और व्यापारिक मंदी से व्यापारी एवं आम उपभोक्ता परेशान हैं। ऐसे में बिजली बिलों पर अतिरिक्त ईंधन अधिभार लगाना लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ाने वाला कदम है। ज्ञापन के दौरान प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज कौशल, महिला जिला अध्यक्ष रश्मि दुबे, महिला जिला महामंत्री रमला राठौर, वरिष्ठ जिला महामंत्री अभय, जिला महामंत्री शिव कुमार शाक...