फरीदाबाद, अप्रैल 7 -- फरीदाबाद, प्रमुख संवाददाता। गर्मी के मौसम में निर्बाध बिजली की आपूर्ति की चल रहीं तैयारियों की समीक्षा के लिए नौ अप्रैल को पंचकूला में बैठक होगी। इसकी अध्यक्षता प्रदेश के बिजली मंत्री अनिल बिजल करेंगे। इस बैठक का मुख्य उदेश्य गर्मी में बिजली आपूर्ति ठप होने से रोकने के लिए दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। वहीं, बड़े बकायेदारों से वसूली का भी खाका खींचा जाएगा। गर्मी के मौसम में तापमान बढ़ने के कारण बिजली की खपत बढ़ जाती है। इस वजह से बिजली फाल्ट की संख्या में बढ़ोतरी हो जाती है। वहीं, ट्रांसफार्मर वगैरह की आए दिन जलने लगते हैं। तत्काल ट्रांसफार्मर न बदले जाने के कारण लोगों का धैर्य जवाब दे जाता है और लोग सड़कों पर उतर आते हैं। गर्मी में लोगों की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करने के मददेनजर बिजली मंत्री ने नौ अप्रैल को बैठक बुलाई ...