औरंगाबाद, जून 24 -- 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त होने से करीब 15 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने पर बुधवार सुबह ग्रामीणों और किसानों ने धनीबार स्थित पीएनसी इंफ्राटेक लिमिटेड के मुख्य गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने दुबिहा-रसड़ा मार्ग किया जाम विरोध प्रदर्शन के कारण ग्रामीणों ने विद्युत आपूर्ति में बार-बार आने वाली बाधाओं और अन्य स्थानीय समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग उठाई। जानकारी के अनुसार भारतमाला परियोजना के तहत वाराणसी-कोलकाता ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण करा रही पीएनसी कंपनी के धनीबार बेस कैंप के समीप मंगलवार रात विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी।बिजली आपूर्ति पर प्रभाव इससे धनीबार, विराज बिगहा, गोडीहा, सरईवार, बहेरा, कंठी बिगहा, कुशही, सिमरी, सिमरीवाला, कुशवाहा नगर, कई...