आजमगढ़, जून 15 -- अतरौलिया,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के चिश्तीपुर गांव में पिछले चार दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप होने से बिजली विभाग के खिलाफ ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर आरोप लगाया कि आंधी,बारिश में बिजली का पोल और तार टूटने की सूचना देने के बाद उसे ठीक नहीं कराया गया। जिससे पूरा गांव अंधेरे में डूबा हुआ है।ग्रामीणों ने कहा कि दस जून को तेज आंधी और पानी के दौरान गांव में लगा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर पोल सहित गिर गया था। इसके साथ ही 11 हजार वोल्ट के बिजली के तार टूट गए। जिससे पूरे गांव में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। यह भी पढ़ें- बिजली व्यवस्था सुधारने को लेकर ग्रामीणों ने पदाधिकारी से लगाई गुहार चार दिन बीत जाने के बाद बिजली विभाग के अधिकारी,कर्मचारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। ...