रुडकी, अप्रैल 12 -- बकाया बिजली बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ ऊर्जा निगम ने सख्त रुख अपना लिया है। बार-बार चेतावनी के बावजूद भुगतान नहीं करने वाले करीब चार हजार पांच सौ उपभोक्ताओं के खिलाफ आरसी (रिकवरी सर्टिफिकेट) जारी करने की तैयारी की जा रही है। इससे पहले निगम की ओर से इन सभी बकायेदारों को सेक्शन-3 के तहत अंतिम नोटिस जारी किया जा चुका है। 80 लाख रुपये से अधिक का बकायाइन उपभोक्ताओं पर ऊर्जा निगम का लगभग 80 लाख रुपये से अधिक का बकाया है। निगम ने वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर बकाया वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया था, जिसके तहत हजारों उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे गए थे। हालांकि, इनमें से कई उपभोक्ताओं ने बकाया जमा कर अपने कनेक्शन दोबारा जुड़वा लिए, लेकिन अब भी बड़ी संख्या में उपभोक्ता ऐसे हैं जो भुगतान करने में रुचि नहीं दिखा रहे...