बिजली बकाएदारों से की 13 लाख की वसूली
विकासनगर, मार्च 31 -- बिजली चोरी और बकाया बिलों के खिलाफ विजिलेंस टीम ने क्षेत्र में सघन अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की। देहरादून से पहुंची टीम ने जीवनगढ़, मेहुंवाला खालसा, बादी मोहल्ला और झंडूपुर समेत कई इलाकों में व्यापक चेकिंग की। अभियान के दौरान बिजली चोरी के तीन मामले पकड़े गए, जिन पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। वहीं लंबे समय से बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ भी सख्ती बरतते हुए 55 बिजली कनेक्शन काट दिए गए। इस विशेष अभियान में विभाग ने कुल 13 लाख रुपये की वसूली भी की। विजिलेंस टीम की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिजली चोरी और बकाया बिल के मामलों में आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा। उपभोक्ताओं से समय पर बिल भुगतान करने और अवैध रूप से बिजली का उपयोग न करने की अपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.