मेरठ, जुलाई 14 -- बिजली बंबा बाईपास स्थित गुमी गांव के पाास सोमवार तड़के कार को बचाने के प्रयास में लोहे के एंगल से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर रजवाहे में पलट गया। हादसे के बाद बाईपास पर जाम लग गया। ट्रैफिक पुलिस ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद ट्रक को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस के अनुसार इलाहाबाद से पंजाब के लिए लोहे के एंगल लेकर जा रहा ट्रक बिजली बंबा बाईपास से गुजर रहा था। इसी दौरान शोभापुर की ओर से हापुड़ रोड की तरफ जा रही कार ने आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक कर दिया। अचानक कार सामने आने पर चालक राजवीर ने टक्कर से बचाने के लिए ट्रक को सड़क किनारे मोड़ दिया। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: एनएच पर पलटा ट्रांसफार्मर ले जा रहा ट्रैक्टर, मनोहरपुर-गोइलकेरा मार्ग दो घंटे जाम रजवाहे के किनारे मिट्टी कटान होने और तेज रफ्तार के कारण चाल...