बिजली प्रक्षेत्र में 81 हजार करोड़ के निवेश की संभावना : सीएमडी
पटना, मार्च 20 -- ऊर्जा सचिव सह बिजली कंपनी के सीएमडी मनोज कुमार सिंह ने कहा है कि राज्य में 87 लाख से अधिक स्मार्ट प्रीपेड मीटर लग चुके हैं। वर्ष 2030 तक 24 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता प्राप्त करना लक्ष्य है। अगले पांच वर्षों में 81 हजार करोड़ से अधिक का निवेश आकर्षित करने का लक्ष्य है। दिल्ली की यशोभूमि में चल रहे भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट के दूसरे दिन शुक्रवार को बिहार में ऊर्जा विकास: नवाचार, समावेशन एवं निवेश विषय पर चर्चा हुई। इसमें ऊर्जा सचिव ने कहा कि बिहार का बिजली क्षेत्र घाटे से लाभ की ओर बढ़ चुका है। वित्तीय वर्ष 2025 में 2004 करोड़ के लाभ तक पहुंच चुका है। बिहार अपने बिजली क्षेत्र में मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति एवं निरंतर सुधारों से तीव्र परिवर्तन का साक्षी बन रहा है। हम निवेशकों, विशेष रूप से टीबीसीबी मार्ग के तहत अवसर तलाशने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.