चंदौली, फरवरी 17 -- सकलडीहा। सकलडीहा तहसील एसडीएम आवास के समीप नवनिर्मित मार्ग पर बिजली पोल दुर्घटना को दावत दे रहा है। शिकायत के बाद भी पोल नहीं हटाए जाने से रोष दिख रहा है। कस्बावासियों ने आरोप लगाया है कि सड़क मरम्मत के दौरान ही बिजली विभाग से शिकायत किया गया था, लेकिन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। बताया कि सड़क पर पोल होने के कारण कभी भी दुर्घटना हो सकती है। विभाग की अनदेखी घातक हो सकती है। दुर्घटना होने पर बिजली विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...