हमीरपुर, मार्च 26 -- हमीरपुर। राठ-हमीरपुर स्टेट हाईवे के कलौलीतीर गांव के पास बिजली पोल से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें गोंडा जनपद के मजदूर की मौत हो गई। ललपुरा गांव में बिजली विभाग के पोल लगाने का काम चल रहा था। गुरुवार को काम खत्म होने के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली में बिजली के पोल समेत गिट्टी, मौरंग आदि लादकर मजदूर कुछेछा आ रहे थे। तभी कलौलीतीर गांव के पास मोड़ में दोपहर करीब एक बजे ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें गोंडा जनपद के गुलवास पुरवा गांव निवासी 23 वर्षीय वीरू पुत्र रामदीन की मौत हो गई। वीरू ठेकेदारी में बिजली विभाग की लाइन के पोल लगाने का काम करता था।फुफेरे भाई दीपक ने बताया कि वीरू दो भाई थे जिसमें एक का पूर्व में मौत हो चुकी है। वीरू ही घर का इकलौता भरण-पोषण करने वाला था। इसकी दो बहने ...