बिजली पोल से टकराया बाइक सवार, एक मौत दूसरा जख्मी
बेगुसराय, मई 31 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के इस्फा पुल से पहले नीमा मोड़ के समीप रविवार को बाइक सवार युवक ने बिजली पोल मे ठोकर मार दी। इससे बाइक पर सवार 23 वर्षीय दीपक कुमार की मौत हो गयी। वह नीमा गांव निवासी कन्हैया तांती का पुत्र था। इस हादसे में दूसरा युवक नीमा गांव के उधो तांती का 22 वर्षीय पुत्र गोविंद कुमार जख्मी हो गया।
हादसे की सूचना मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम ने जख्मी व शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया। जहां जख्मी का इलाज चल रहा है। मृतक के परिजन ने बताया कि दोनों बाइक से इस्फा पुल के समीप हाट से सामान खरीदने जा रहा था। इसी दौरान हादसे में उनकी मौत हो गयी।
दीपक की शादी दीपक की शादी 23 अप्रैल को हुई थी। शादी के 50 दिन भी पूरे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.