इटावा औरैया, मार्च 14 -- भरथना। इटावा - कन्नौज हाइवे पर अनियंत्रित ट्रक बिजली पोल से टकरा गया, गनीमत यह रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ और चालक भी सकुशल बच गया। शुक्रवार की सुबह बिधूना की तरफ जा रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाला व बिजली पोल से टकरा गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि चालक को झपकी आने से ट्रक अनियंत्रित हो गया। हादसे को देखकर आसपास के लोग एकत्र हो गए और चालक के सकुशल बचने पर राहत की सांस ली। चालक आलोक ने बताया कि वह बुरहानपुर मध्य प्रदेश से केला लादकर सीतापुर जा रहा था, सामने से आ रहे वाहन को साइड देने के दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर नाला में चला गया। हादसे में वह बाल बाल बच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.