वाराणसी, मार्च 10 -- पिंडरा, संवाद। बरही नेवादा बाजार (फूलपुर) में सोमवार रात बिजली पोल से टकराकर बाइक मिस्त्री की मौत हो गई। हादसे में उसका साथी घायल हो गया। निदंनपुर गांव (फूलपुर) निवासी 20 वर्षीय दीपक कुमार अपने साथी 21 वर्षीय प्रमोद पटेल के साथ गोपालपुर गया था। सोमवार रात साढ़े 10 बजे दोनों घर लौट रहे थे। बरही नेवादा बाजार में उनकी तेज रफ्तार बाइक बिजली पोल से टकरा गई। सिर में चोट लगने से दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। चौकी इंचार्ज सत्यजीत सिंह ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। मेडिकल परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल प्रमोद का इलाज चल रहा है। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। दीपक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वह बाइक मिस्त्री था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.