मिर्जापुर, अप्रैल 24 -- जमालपुर। जिवनाथपुर-कंचनपुर स्टेट हाईवे पर डोहरी तिराहे के पास गुरुवार दोपहर मछली लदी मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर से पोल टूट गया और 11 हजार वोल्ट की लाइन सड़क पर गिर गई। संयोग से उसी समय बिजली आपूर्ति बंद हो गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के दौरान एक स्कूल बस भी वहां से गुजर रही थी। दुर्घटना में वाहन क्षतिग्रस्त हुआ, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना पर पुलिस व बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आपूर्ति बहाल करने में जुट गई। यह भी पढ़ें- देर रात्रि पेड़ टूटकर पोल पर गिरा, आपूर्ति बाधित यह भी पढ़ें- अनियंत्रित कार बिजली पोल से टकराई, बाल-बाल बचे यात्री
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.