रांची, मई 12 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी थाना क्षेत्र के हूटार-लोधमा मार्ग पर खिजरी गांव के समीप मंगलवार देर शाम अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान जियारप्पा (हूटार) गांव निवासी 26 वर्षीय जगन्नाथ नायक के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार जगन्नाथ नायक बाइक से हूटार से घाघरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान खिजरी गांव के पास घुमावदार सड़क पर संतुलन बिगड़ने से बाइक सड़क किनारे लगे बिजली पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर खूंटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...