गिरडीह, मई 3 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बघरा के पास शनिवार दोपहर एक सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत हो गयी जबकि बाइक पर सवार एक अन्य युवक जख्मी हो गया। घटना में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शीतलपुर निवासी 19 वर्षीय आनंद कुमार पिता सुधीर राम की मौत हुई है। वहीं शीतलपुर निवासी 19 वर्षीय सागर कुमार घायल हुआ है। घटना के बाद आनंद एवं सागर दोनों को सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने आनंद को मृत घोषित कर दिया। वहीं सागर का इलाज चल रहा है। आनंद को मृत बताते ही उसके परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। मृतक के परिजनों के चित्कार से सदर अस्पताल दहल उठा। यह भी पढ़ें- घाघरा में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर रो-रो कर परिजनों का बुरा हाल था। बाद में परिजन आनंद के शव को लेकर चले गये। घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गयी है। ...