हल्द्वानी, मई 19 -- लालकुआं। बबूर गुमटी रेलवे क्रॉसिंग के पास मंगलवार शाम बिजली लाइन मरम्मत के दौरान एक हादसा हो गया। पूर्व लाइनमैन, बिंदुखत्ता निवासी प्रेम सिंह कोरंगा, ठेकेदार कर्मियों के मना करने के बावजूद जबरन बिजली के पोल पर चढ़ गए। ऊपर पहुंचते ही अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे सिर के बल नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद कर्मियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी पहुंचाया। यह भी पढ़ें- जर्जर हाल में पहुंचे पोल की सूचना दें

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...