बोकारो, जून 11 -- बिजली पोल लदा ट्रैक्टर पलटने से मजदूर की मौत बेरमो, प्रतिनिधि। यह भी पढ़ें- 20 फीट गहरे गड्ढे में पलटा ट्रैक्टर, मजदूर की मौतदुर्घटना का विवरण बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र अंतर्गत बोकारो थर्मल ऐश पौंड के पास मुख्य सड़क पर बुधवार को बिजली का पोल लदा ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार ठेका मजदूर पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत अंगवाली निवासी विनय मुर्मू की दबकर मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक मनोज मुर्मू ने बताया कि नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट स्थित पेंक-नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कंजकीरो गांव में बिजली विभाग द्वारा पोल गाड़ने का कार्य चल रहा है। इसे लेकर फुसरो बिजली सब स्टेशन से बिजली के पोल लेकर ट्रैक्टर कंजकीरो जा रहा था। इसी दौरान बोकारो थर्मल-पिलपिलो मुख्य मार्ग पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे म...