फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 29 -- मोहम्मदाबाद । बिजली पोल से उतरे करेंट की चपेट में आकर 10 वर्षीय बालिका की मौत हो गई । इससे परिवार के लोगों का रो रोकर बुराहाल हो गया । पिपरगांव निवासी 10 वर्षीय पारुल उर्फ मिठ्ठी शनिवार की रात करीब 9:30 बजे घर के बाहर निकल रही थी। बताया गया है कि सरकारी बिजली पोल से लटक रही केबिल के कारण करंट लोहे के दरवाजे में उतर आया था। जैसे ही बालिका ने दरवाजे को छुआ, वह करंट की चपेट में आ गई। परिजन तत्काल उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- करंट की चपेट में आने से इंटर के छात्र की मौत घटना से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। मृतका अपने पांच भाइयों में सबसे छोटी थी। मां रजनी का का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी और अंतिम संस्कार क...