औरंगाबाद, जून 2 -- मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सीमेंट प्लांट के पास करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सदर प्रखंड के फेसर थाना क्षेत्र के बेली गांव निवासी रामेश्वर साव के 30 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र साव के रूप में हुई। वह किसी काम से घर से निकला था। जसोईया मोड़ के पास वह बिजली के पोल के संपर्क में आ गया जिससे वह बेहोश हो गया। यहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सदर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। सुरेंद्र अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी शादी 2022 में हुई थी और उसकी एक छोटी बेटी भी है। उसकी पत्नी ममता देवी बार-बार बेहोश हो रही थी। नगर परिषद अध्यक्ष उदय गुप्ता, मुन्ना सिंह ने अस्पताल पहुंचकर पर...