बेगुसराय, दिसम्बर 27 -- मटिहानी, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र की खोरमपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-9 चकौर में बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आई है। ग्रामीणों के अनुसार बिजली पोल पर लगने वाला डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स एक मकान की दीवार पर लगाया गया है। इसी बॉक्स से खेलान साव, रामजी साव, पुकार साव सहित चार घरों को बिजली कनेक्शन दिया गया है। जिस मकान की दीवार पर बॉक्स लगा है उसमें लगभग दो दर्जन लोग रहते हैं। स्थानीय निवासी मिंटू देवी ने बताया कि बाढ़ के दौरान जब लगभग पाँच फीट तक पानी भर गया था, तब अर्थिंग के कारण पूरे मकान सहित आसपास के घरों में बिजली प्रवाहित होने लगी थी। इससे बड़ा हादसा होते-होते बचा। उन्होंने बताया कि पहले इस बॉक्स से कई और घरों का कनेक्शन था, जिसे धीरे-धीरे हटाया गया। लेकिन अब भी चार कनेक्शन उसी बॉक्स से संचालित हो रहे ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.