चंदौली, दिसम्बर 15 -- दुलहीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। चंदासी विद्युत उपकेंद्र में रविवार की दोपहर पैनल में चूहा घुस जाने से ब्लास्ट हो गया। इस दौरान पीडीडीयू नगर की तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इसमें रविनगर, कैलाशपुरी, न्यू महाल, जायसवाल स्कूल रोड, काली महाल, सुभाष नगर, चंदासी क्षेत्र के प्रभावित रहा। हालांकि विभागीय कर्मचारी काफी प्रयास के बाद शाम पांच बजे मरम्मत कर आपूर्ति बहाल करा दिये। एसडीओ मनोज कश्यप ने बताया कि दोपहर 1:30 बजे अचानक पैनल में चूहा घुस गया। जिसके कारण पैनल ब्लास्ट हो गया और पूरे नगर में विद्युत सप्लाई ठप हो गई। इससे लगभग नगर के विभिन्न मोहल्ले में रहने वाले 30 हजार से ज्यादा उपभोक्ता तीन घंटे तक परेशान रहे। बताया कि विद्युत कर्मचारियों की कड़ी मशक्कत के बाद शाम को सप्लाई बहाल की गई। बताया कि अभी पैनल का कुछ काम शेष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.