गंगापार, मार्च 6 -- क्षेत्र के देवनहरी गांव में कांग्रेस पार्टी द्वारा 'मनरेगा बचाओ संग्राम चौपाल' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांग्रेस गंगापार जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद ने भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को कमजोर कर 'जी राम जी योजना' के नाम पर जनता को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मनरेगा योजना से किसानों, मजदूरों और महिलाओं को रोजगार की गारंटी मिलती थी, लेकिन वर्तमान समय में मजदूरों को काम के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। कई मजदूर काम की तलाश में शहर जाते हैं और बिना काम मिले वापस लौट आते हैं, जिससे उनका समय और किराया दोनों बर्बाद हो रहा है। विधानसभा प्रभारी देवराज उपाध्याय ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब और मजदूरों की ह...