मेरठ, मई 18 -- फाल्ट एवं मरम्मत कार्यों चलते शहर के विभिन्न इलाकों में रविवार को बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। घंटाघर इलाके में बिजली और पीने के पानी की समस्या से लोग परेशान हुए। लोगों ने विरोध भी जताया। दिल्ली रोड पर विश्व एन्कलेव समेत कई कॉलोनियों में सुबह से शाम तक बिजली गुल रही। इसके अलावा बच्चा पार्क उपकेंद्र से जुड़े छीपी टैंक समेत विभिन्न इलाकों से वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को लेकर उपभोक्ता परेशान है। बिजली कर्मचारी शिकायतों को गंभीरता से नहीं ले रहे। रविवार को शहर के विभिन्न इलाकों में मरम्मत एवं अन्य कार्यों के चलते आज बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। मोहकमपुर फेस-1, स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, हापुड़ बाईपास रोड, परतापुर, उद्योगपुरम-2 एवं 1, रंगोली, नौचंदी फीडरों से जुड़े इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। यह भी पढ़ें- गर्मी में लोड बढ़ा तो ह...