गिरडीह, अप्रैल 23 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने झारखंड सरकार पर हर मोर्चे पर विफल रहने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा हर क्षेत्र में सरकार की निष्क्रियता साफ दिख रही है। राज्य सरकार जनता के हितों की अनदेखी कर भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। दुबे ने कहा कि गिरिडीह में लगातार बिजली कटौती से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। पेयजल संकट से लोग त्राहिमाम कर रहे हैं। सुबह से ही लोग पानी के लिए भटक रहे हैं। ट्रैफिक और साफ-सफाई की व्यवस्था भी बदहाल है। भाजपा ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि गिरिडीह में बिजली आपूर्ति तुरंत नियमित की जाए। आम जनता को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराया जाए। ट्रैफिक व्यवस्था सुधारी जाए और साफ-सफाई नियमित व प्रभावी हो। जनता की मूलभूत सुविधाओं पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.