गोड्डा, मई 13 -- गोड्डा निज प्रतिनिधि। गोड्डा में मंगलवार को बिजली एवं पानी संकट को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा विशाल आक्रोश प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम शहर के अशोक स्तंभ से शुरू हुआ, जहां बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, महिला मोर्चा की सदस्य एवं स्थानीय नेता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान महिलाएं सिर पर मटका लेकर सड़कों पर उतरीं और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं भाजपा झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता अमित कुमार मंडल मुख्य रूप से मौजूद रहे। आक्रोश प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर बिजली कटौती एवं जल संकट के खिलाफ आवाज बुलंद की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि गोड्डा शहर एवं विभिन्न प्रखंडों में लगातार बिजली संकट और पेयजल समस्या बनी हुई है, जिसके विरोध में यह प्रदर्शन आयोजित किया...