हजारीबाग, मई 8 -- हजारीबाग। वरीय संवाददाता भारतीय जनता पार्टी हजारीबाग जिला इकाई की ओर से बिजली और पेयजल संकट के विरोध में शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री जय नारायण प्रसाद ने किया। प्रदर्शन में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही उपस्थित थे। वहीं सांसद मनीष जायसवाल, बरही विधायक मनोज यादव तथा हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार पर बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में विफल रहने का आरोप लगाया। यह भी पढ़ें- पानी की किल्लत के साथ बिजली कटौती को लेकर प्रदर्शन नेताओं ने...