फतेहपुर, मई 27 -- बहुआ। 21 दिवसीय गो रक्षा धर्म यात्रा पर निकले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ने दोआबा क्षेत्र में जनता से बड़ा आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि लोग बिजली और पानी जैसे पारंपरिक मुद्दों को छोड़कर गाय के नाम पर वोट दें। शंकराचार्य ने साफ तौर पर कहा कि विधानसभा चुनाव में जनता उसी राजनीतिक दल का समर्थन करे जो गाय को पशु न मानकर 'गौमाता' घोषित करने का साहस दिखाए। शंकराचार्य गो-रक्षा धर्म यात्रा पर निकले हुए हैं। उनका काफिला बुधवार को बांदा से होते हुए बहुआ, गाजीपुर, असोथर और किशनपुर के रास्ते आगे बढ़ा। बहुआ में लोगों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो पार्टी गाय को पशु न कहकर गोमाता घोषित करे, उसी को विधानसभा चुनाव में वोट देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि रावण ने साधु का वेश धार...