बिजली-पानी-गैस के लिए 1601 नंबर से ही फोन आएगा
नई दिल्ली, अगस्त 10 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। लोगों को ठगी से बचाने एवं फर्जी कॉल को रोकने के लिए भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने सेवा और लेनदेन से जुड़ी कॉल के लिए 1601 नंबर की नई सीरीज शुरू करने का फैसला लिया है। नई सीरीज में बिजली-पानी-गैस के बिल, कूरियर और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र की संस्थाओं को शामिल किया गया है। ट्राई के मुताबिक बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के लिए 1600 नंबर सीरीज पहले से लागू है। इन संस्थाओं की कॉल में महत्वपूर्ण और संवेदनशील वित्तीय जानकारी शामिल हो सकती है। इसलिए अन्य क्षेत्रों के लिए दूरसंचार विभाग अलग 1601 सीरीज शुरू की गई है, जिससे वित्तीय कॉल और दूसरे क्षेत्रों की सेवा संबंधी कॉल आपस में न मिलें। 1601 नंबर सीरीज में बिजली वितरण कंपनियां, जल सेवा प्रदाता, शहर गैस वितरण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.