धनबाद, अप्रैल 30 -- झरिया में मंगलवार को दिनभर बिजली की लुकाछिपी के बाद बुधवार की सुबह 3:24 बजे खराब मौसम के कारण सप्लाई ठप हो गई। सुबह 7:32 बजे बिजली बहाल होने के बाद फिर लोकल फॉल्ट शुरू हो गए। मौसम खराब होते ही शाम 4:20 बजे डीवीसी पुटकी के सर्किट-वन में ब्रेकडाउन होने से बिजली नदारद रही। देर रात में आने की बात कही जा रही है। जलापूर्ति की स्थिति पर झमाडा जामाडोबा जल संयंत्र के जूनियर इंजीनियर आशुतोष राणा ने बताया कि बिजली की बार-बार ट्रिपिंग सबसे बड़ी बाधा बन गई है। मंगलवार रात करीब चार बार बिजली ट्रिप हुई, जिससे जल भंडारण नहीं हो सका। परिणाम स्वरूप बुधवार को झरिया क्षेत्र में जलापूर्ति पूरी तरह बाधित रही। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि बिजली की स्थिति सामान्य नहीं हुई तो नियमित जलापूर्ति करना कठिन हो जाएगा。 यह भी पढ़ें- शहर और ग्रामीण इलाके...