प्रयागराज, मई 14 -- आंधी आने से बुधवार को काफी नुकसान हुआ। कहीं पेड़ गिरे तो कही पोल-ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हो गए। साथ ही इलाके में बिजली और पानी का भी संकट हो गया। दर्जनों पेड़ और बिजली के पोल उखड़ गए। बिजली कटौती के चलते घरों में इंवर्टर भी ठप हो गए। ​आपूर्ति बहाल न होने से आक्रोशित लोगों ने बुधवार रात ही त्रिवेणीपुरम उपकेंद्र का घेराव किया। बताया गया कि हनुमानगंज, कोटवा और जगतपुर क्षेत्र में करीब 200 पोल और 32 ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त होकर जमीन पर गिर गए हैं। हालांकि, बिजलीकर्मियों ने कोहना, हवेलियां और आवास विकास जैसे क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल करा दी थी। यह भी पढ़ें- आंधी से कई पोल क्षतिग्रस्त, बिजली आपूर्ति रही बाधित लेकिन, नई झूंसी के ग्रामीण इलाकों के साथ हनुमानगंज, कोटवा फीडर से संचालित होने वाले दर्जनों गांवों में अब भी हा...